फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर के बाहर दो बच्चों पर तेंदुए ने किया हमला

Sun, 14 Jan 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के गिरधरपुरवा में शनिवार शाम घर के बाहर दो बच्चों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और हांका लगाकर तेंदुए को किसी तरह भगाया। इस हमले में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पड़ताल की। मुर्तिहा रेंज में जंगल के किनारे स्थित ग्राम पंचायत सेमरी घटही के मजरा गिरधरपुरवा निवासी मुरली की बेटी अंजली (8) और बेटा अर्जुन (7) शनिवार शाम घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने गए थे।
इस दौरान पास के खेत में मौजूद एक तेंदुआ ने दोनों बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ का हमला होने पर बच्चे चींखने लगे। उनका शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को किसी तरह भगाया। तेंदुआ खेतों में चला गया।
विज्ञापन

इस हमले में घायल बच्चों को इजाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी मिहींपुरवा में भर्ती करवाया गया। तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने हमले की सूचना वन चौकी सेमरी घटही पर दी। वन दारोगा गणेश शंकर शुक्ल अन्य कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचे और छानबीन की। जांच में तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

वर्जन
वनकर्मी कर रहे पड़ताल
हमले की सूचना मिलने पर वन कर्मियों को मौके पर भेजकर पड़ताल कराई गई। ग्रामीणों को सतर्क किया गया। वन कर्मियों की टीम पड़ताल कर रही है।
-रत्नेश कुमार, वन क्षेत्राधिकारी, मुर्तिहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें