फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल जलाकर फोटो भेज रहे थे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। तहसील प्रशासन की ओर से महसी क्षेत्र में 12 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं, जिसकी फोटो प्रतिदिन तहसीलदार को भेजी जा रही है। रमपुरवा और जैतापुर के लेखपाल पुआल जलवाकर फोटो भेज रहे थे। इसकी जांच के आदेश तहसीलदार ने दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए महसी तहसील क्षेत्र में 12 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। तहसीलदार राजेश वर्मा ने बताया कि जैतापुर बस स्टैंड, बौंडी, रमपुरवा चौकी चौराहे, भगवानपुर चौराहा, तेजवापुर मोड़, बाजार, टिकोरामोड़, महसी मुख्यालय, महसी बाजार, महाराजगंज कस्बा, राजीचौराहा, बेहड़ा इलाहाबाद बैंक के सामने, नेवादा मोड़ पर अलाव जलवाए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि लेखपालों को सख्त निर्देश हैं कि चौराहे पर अलाव जलवाकर फोटो शाम को निर्धारित समय पर नंबर पर भेजें। लापरवाही पर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल रमपुरवा व जैतापुर में पुआल जलवाकर फोटो भेज रहे थे। इस पर उनके विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें