फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष मतदान कर चुनें विधायक

Wed, 22 Feb 2017 12:36 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जब तक प्रत्येक मतदाता स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान नहीं करेगा, तब तक देश, प्रदेश व जिले का विकास नहीं होगा। ऐसे में जरूरी है कि मतदाता जाति, धर्म, वर्ग व समुदाय से परे होकर स्वच्छ छवि के पढ़े-लिखे प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें। जिस दिन ऐसा हुआ, उस दिन स्वच्छ छवि की सरकार विकास को ही प्राथमिकता देगी। यह विचार शनिवार को श्यामता प्रसाद बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में आयोजित अमर उजाला के कैंपस अड्डा में नए मतदाताओं ने व्यक्त किए।  
विज्ञापन


अमर उजाला के कैंपस अड्डा में मौजूद छात्राएं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। उनका मानना था कि होली दीपावली, ईद बकरीद की भांति मतदान भी राष्ट्रीय महापर्व है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी धर्म समुदाय के लोगों को जाति-पांति, समुदाय, मजहब की दीवार गिराकर निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए।

हमें जब अपना प्रतिनिधि चुनना हो तो भाई भतीजावाद व क्षेत्रवाद से परे होकर विकास पुरुष को ही चुनें। तभी देश व प्रदेश की छवि बदलेगी। जाति-धर्म की दुहाई देकर अपना उल्लू सीधा करने वाले नेता तब विकास को ही प्राथमिकता देंगे। जिस दिन हम सभी मतदाता स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करेंगे, उस दिन देश में परिवर्तन आएगा। तभी नेता अपराध व अपराधियों से दूर रहकर सिर्फ व सिर्फ विकास को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें