फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विधान परिषद चुनाव आज, सात बूथों पर 1,636 मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 23 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट से रवाना हुई पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर पहुंचकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिले के सात मतदान केंद्रों पर होने वाले इस चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1,636 मतदाता (1,286 पुरुष और 350 महिलाएं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 28 मतदान कर्मियों और सात सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, साथ ही पर्याप्त पुलिस बल भी मुस्तैद है। मतदान के बाद सीलबंद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में गोरखपुर स्ट्रांग रूम भेजा जाएगा।

मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या
क्षेत्र पंचायत भवन, मिहींपुरवा- 162
तहसील भवन, नानपारा- 252
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, महसी- 216
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, रिसिया- 59
तहसील कार्यालय, बहराइच- 464
तहसील कार्यालय, कैसरगंज- 214
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, पयागपुर- 269

बंद रहेंगी शराब व भांग की दुकानें
विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर 23 अक्तूबर को सुबह 10 से रात 10 बजे तक जिले में ड्राई डे रहेगा। इस दौरान शराब, बीयर, बार, मॉडल शॉप और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर अनुज्ञापियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात बूथों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय हैं और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार पांडेय, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें