फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आरओबी पर 30 लाख से लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
बहराइच में गोंडा मार्ग पर ​स्थित ओवरब्रिज।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के पूर्वी रेलवे ओवरब्रिज पर जल्द ही रात का अंधेरा दूर होगा। नगर पालिका परिषद ने पुल पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। योजना पर 30 लाख रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


करीब 672 मीटर लंबे इस रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण होने के बाद से ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। रात के समय अंधेरा रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। नगर पालिका परिषद ने अब इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया है। अधिकारियों के अनुसार पूरे पुल पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रोशनी बेहतर होगी और बिजली की खपत भी कम होगी।

अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज का तकनीकी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद पूरे पुल पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित कराई जाएंगी। रेलवे ओवरब्रिज पर रोशनी की कमी को लेकर स्थानीय लोग लोकार्पण के बाद से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। अंधेरे के कारण रात में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें