फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी बल्ब छह को बंटेंगे

Sun, 30 Aug 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा दक्षता लाइटिंग कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित गेंदघर के मैदान में छह सितंबर को एलईडी बल्ब का वितरण किया जाएगा। वितरण का कार्य एनर्जी इफिशियंसी सर्विसेज लिमिटेड व मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद ने बताया कि गेंदघर के मैदान में 6 सितंबर को एलईडी बल्ब वितरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह करेंगे।

दो किलो भार वाले उपभोक्ताओं को पांच व दो किलो से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को दस बल्ब एनर्जी इफिशियंसी सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से वितरण कराया जाएगा। एक बल्ब की कीमत सौ रुपये है।
विज्ञापन


बल्ब की वारंटी तीन साल होगी। बल्ब लेने के लिए उपभोक्ताओं को वर्तमान जमा बिल लाना अनिवार्य है। एक्सईएन ने बताया कि एलईडी बल्ब के प्रयोग से 80 प्रतिशत बिजली की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें