फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहलपुर में सवारी वाहन तोड़ा

Sun, 30 Aug 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन तक नेपाल में मधेस आंदोलन के स्थगन के बाद रविवार से एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। नेपाल के कोहलपुर में आंदोलनकारियों ने एक सवारी वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस की सख्ती के कारण कुछ वाहनों का संचालन होता दिखा। बाजार में दुकानें भी खुली रहीं। नेपाल सरकार ने कोहलपुर और बांके जिला में निषेधाज्ञा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


नेपाल में नौ दिन पूर्व मधेस राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद आंदोलन हिंसक भी हो गया था। आंदोलन हिंसक होने के बाद नेपाल में हालात बेकाबू हो गए थे। संयुक्त थारूहट संघर्ष मधेस समिति ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए दो दिन पूर्व आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया था। रविवार से आंदोलन तेज हो गया।

समिति के प्रवक्ता पशुपति दयाल मिश्र ने बताया कि बांके में जमुनहा चौकी से नंदिनी मील व खजुरा रोड तक समिति के कार्यकर्ता मोर्चा संभाले हुए हैं। शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। ससंयुक्त थारूहट संघर्ष समिति के कोहलपुर के प्रवक्ता फूलाराम ने बताया कि आंदोलन के दौरान एक स्थान पर सवारी वाहन में तोड़फोड़ की गई है। नेपाल की पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स क्षेत्रों में गश्त कर रही है।
विज्ञापन


भारतीय वाहनों को नेपाल में प्रवेश लेने पर सुबह आठ से रात नौ बजे तक निशुल्क पास दिया जाता था। लेकिन आंदोलन के कारण नेपाल पुलिस व कस्टम ने भंसार (शुल्क) जमा कराना शुरू कर दिया है। इससे लोगों में आक्रोश है। बाइक पर 135 रुपये और छोटे चार पहिया वाहन पर 450 रुपये नेपाली शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें