फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदघर मैदान में छह को बंटेंगे एलईडी

Wed, 02 Sep 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। ऊर्जा दक्षता लाइटिंग कार्यक्रम के तहत  मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एलईडी बल्ब वितरण का कार्यक्रम 6 सितंबर को होगा। इसके लिए गेंदघर मैदान में पांडाल तैयार किया जा रहा है। डीएम ने मंगलवार देर शाम वहां जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अभय व पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने  जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ गेंद घर मैदान का निरीक्षण किया।

मैदान में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री यासर शाह द्वारा जिले में एलईडी बल्ब वितरण कार्यक्रम तथा जिले की विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कराये जाने वाले  अंडर ग्राउंड केबलिंग कार्य का उद्घाटन किया जाएगा।

मैदान का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी ईओ नगरपालिका व एसडीएम सदर बच्चे लाल को पूरे मैदान की पर्याप्त साफ-सफाई तथा आयोजन के दौरान पेयजल आदि का भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


आयोजन स्थल पर वाहनों की पार्किंग का बेहतर प्रबंध कराने का निर्देश पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अनूप कुमार को दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद को निर्देश दिया कि कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अन्य व्यवस्थाओं के  संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. केबी जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें