फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पोषण की पाठशाला में स्वस्थ रहने की सीख

Sun, 11 Jan 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भैसाही में आयोजित प्र​शिक्षण में जानकारी देते प्र​शिक्षक।    स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बिछिया। विकास खंड मिहींपुरवा के थारू बहुल गांव भैसाही के ग्रामीणों के लिए शनिवार को दो दिवसीय पोषण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय गिरिजापुरी में आयोजित कार्यक्रम में आजीविका अधिकार संगठन के सदस्यों ने पोषण के महत्व को समझा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज तत्वों की उपयोगिता को सरल भाषा में समझाया। बताया गया कि दैनिक आहार में इन पोषक तत्वों का सही संतुलन न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी देता है। शिविर में स्थानीय महिलाओं, किशोरियों और किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

मुख्य प्रशिक्षक राम नारायण कुमार ने कहा कि सही पोषण से ही बच्चों और महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में बिछिया क्षेत्र में कुपोषण की समस्या पर भी गहराई से चर्चा हुई। प्रशिक्षकों ने गरीबी, जागरूकता की कमी, पलायन और स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच को कुपोषण का मुख्य कारण बताया।
विज्ञापन


सहायक प्रशिक्षक मंजू आर्य, गीता प्रसाद, अशोक कुमार, सरिता कुमारी, मंजुलिका मौर्य व शमा कौसर ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से संतुलित आहार की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें