फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नारी सुरक्षा व सम्मान के प्रति किया जागरूक

Sun, 11 Jan 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर परिसर में शनिवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति है। इनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधक एवं अध्यक्ष रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि समाजसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर अवैध नशा कारोबार व क्रय-विक्रय पर विराम लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने बताया कि पुलिस कर्मियों की ओर से घरेलू विवाद, हिंसा व आत्महत्या रोकने के लिए काउंसिलिंग भी की जा रही है। विधायक प्रतिनिधि सौरभ वर्मा व समाजसेवी हरिहर ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण में विशेष कार्ययोजना चलाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


शिवपूजन सिंह ने लोगों को विषमुक्त खेती, नशामुक्त गांव की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य शुभम श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव, दुर्गेश वर्मा, समाजसेवी जगतराम वर्मा, वेदप्रकाश गुप्ता, केशवराम, प्रवक्वा डॉ. पंकज श्रीवास्तव, शिक्षिका मंजू शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें