फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
कैसरगंज में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।  - फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
कैसरगंज। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील अधिवक्ता संघ की अगुवाई में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर तहसील की सभी अदालतों से दूरी बना ली। चेतावनी दी कि जब तक भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगती, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह बिसेन के नेतृत्व में अधिवक्ता सोमवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील के अधिकारियों द्वारा फाइलों का मनमाना बंटवारा किया जा रहा है। नामांतरण वादों में अनावश्यक विलंब किया जाता है। सीमांकन संबंधी आख्याओं को लंबित रखा जाता है।
अध्यक्ष विनोद सिंह बिसेन ने बताया कि दो दिन पूर्व मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम की कार्यप्रणाली के खिलाफ ज्ञापन रजिस्ट्री के माध्यम से भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक तहसील की अदालतों की व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक अधिवक्ताओं का कोर्ट बहिष्कार जारी रहेगा। वकीलों की हड़ताल के चलते वादकारियों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें