फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने कचहरी परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच में सोमवार को दीवानी कचेहरी परिसर में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। दीवानी न्यायालय के सभागार में सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ की अगुवाई में वकीलों ने बैठक की। इस दौरान दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हुई घटना पर वकीलोें ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में विधि व्यवसाय से विरत रहकर कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री रामपाल शुक्ला ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पुलिस की बर्बरता के दौरान कई वकील साथी घायल हो गए हैं। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।
उन्होंने पुलिस की ओर से बेगुनाह व निहत्थे वकीलों पर की गई कार्रवाई को गैर कानूनी बताते हुये दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक के दौरान घटना से गुस्साए वकीलों ने विरोध में विधि कार्य से विरत रहने का निर्णय लेते हुए दीवानी न्यायालय के परिसर में दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन करते हुए घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर बनवारी लाल गुप्ता, तीरथराम तिवारी, अनवारुल हसन, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, दीनाथ पांडेय, परमप्रकाश पांडेय, राकेश सिंह, राजकुमार सिंह, रामअचल सिंह सेंगर, हरिपाल सिंह, नवीन श्रीवास्तव, वीरेंद्र विक्रम सिंह, मुन्नूलाल मिश्र, मोहन मुरारी गौड़, अश्वनी शुक्ला, विजय कुमार कालिया, कुंवर बहादुर सिंह, गयाप्रसाद मिश्र, महेंद्रपाल श्रीवास्तव, रामछबीले शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें