फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से इलेक्ट्रिकल सामान का गोदाम राख

विज्ञापन
बहराइच में जेल रोड पर गोदाम में लगी आग से जला सामान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जेल रोड स्थित इलेक्ट्रिकल स्टोर के गोदाम में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियां ने आग बुझाई। बगल में रह रहे पुलिस अधीक्षक भी आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। आग से लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत रायपुर राजा मोहल्ला निवासी सचिन दूबे की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान और गोदाम जेल रोड स्थित समाधान हॉस्पिटल के सामने है। रविवार की रात वह दुकान और गोदाम में ताला बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग एक बजे अचानक दुकान से कुछ लोगों ने आग की लपटें उठती देखंी। जिसकी सूचना व्यवसायी सचिन दूबे को दी गई।
सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचे। तब तक आग की लपटें हो गई थीं। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची। इलेक्ट्रॉनिक का सामान होने के कारण आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की सूचना पाकर पड़ोस में रह रहे पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी भी आग बुझाने में जुट गए। बेसमेंट में दुकान स्थित होने के कारण आग बुझाने में पुलिसकर्मियों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें