फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बीती पहली चौथी, मजार पर पहुंचे जायरीन ने सादगी से की जियारत

Tue, 27 May 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह परिसर में मौजूद जायरीन।
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले की पहली चौथी सादगी भरे माहौल में पूरी हुई। जायरीन दरगाह के अंदर पहुंचे और चादरपोशी की परंपरा निभाई।
विज्ञापन


गाजी की दरगाह पर रविवार को होने वाली पहली चौथी पर खासी भीड़ हुआ करती थी। जायरीनों का गाजे-बाजे के साथ पलंग पीढ़ी लेकर पहुंचने का सिलसिला शाम से लेकर देर रात तक चलता था। इस बार नजारा बदला हुआ है। प्रशासन की अनुमति न होने और हाईकोर्ट के आदेश के बाद परंपराएं तो सभी निभाई जा रही हैं, लेकिन पूरी खामोशी के साथ ताकि कोर्ट के आदेश का पालन भी हो जाए और कोई परंपरा छूटे भी नहीं।
रविवार को महज पांच से सात हजार जायरीन ही पहुंचे। यही नहीं जो जायरीन आ रहे थे, उसमें ज्यादातर लोग एक या दो की संख्या में थे। इसके साथ ही चादर व चढ़ावा का सामान बैग में लेकर आए थे। मजार के अंदर आने के बाद वे चादरपोशी करते नजर आए। यही हाल अन्य परंपराओं का भी रहा।
विज्ञापन



भीड़ में आए, लेकिन गए अलग-अलग
दरगाह पर भीड़ के रूप में आने पर रोक थी। वाहनों से सामूहिक रूप से आए जायरीन अपने कैंप में रूके और वहां से अलग-अलग ही दरगाह पहुंचे। इसलिए भीड़ ज्यादा एक साथ देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन



दरगाह की स्थिति सामान्य
दरगाह पर आने वाले जायरीन सामान्य संख्या में ही एक साथ आ रहे हैं। इसलिए किसी को रोका-टोका नहीं जा रहा है। आम दिनों की ही तरह लोग जियारत कर रहे हैं।
रामानंद कुशवाहा एएसपी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें