कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज तहसील सभागार में रविवार को समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा ने 59 लेखपालों को लैपटॉप का वितरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सरकार आम जनता की खुशहाली के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।
इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सबसे मुख्य कड़ी लेखपाल होते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आनलाइन खतौनी, वरासत आदि मामलों को लेकर लेखपालों को सजगता के साथ काम करना चाहिए।
सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लैपटॉप राजस्व संबंधी कार्यों को पूरा करने में लेखपालों की काफी मदद करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने लेखपाल प्रियंका श्रीवास्तव, शैलजा सिंह, रामतेज वर्मा, मुक्तेश्वर पाठक, पवन चौहान, विजय त्रिपाठी, अर्चना आदि को लैपटॉप का वितरण किया।
इस दौरान एसडीएम रामजीत मौर्य, तहसीलदार विनीत सिंह, पीआरओ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव, मंत्री प्रतिनिधि गौरव वर्मा, जिला मंत्री सुबेद वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, डॉ. देवेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।