फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Wed, 23 Apr 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। बाराबंकी में मेडिकल की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने नानपारा में कार्यरत एक परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी बाराबंकी का मूल निवासी है। उसी के घर में किराए का कमरा लेकर छात्रा मेडिकल की पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह मूल रूप से नानपारा क्षेत्र की निवासी है। उसकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और नानपारा के परिषदीय स्कूल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाती हैं। मां का आंगनबाड़ी केंद्र जिस विद्यालय में संचालित है, वहां के प्रधानाध्यापक का घर में आना जाना था। इस कारण मेडिकल की पढ़ाई करने के दौरान प्रधानाध्यापक ने अपने बाराबंकी स्थित घर में उसे किराए पर कमरा देने के साथ उसकी हर संभव मदद भी की। छात्रा का आरोप है कि वह पारिवारिक समझ पर उसके इरादे समझ नहीं पाई।
इसका फायदा उठा कर प्रधानाध्यापक ने उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर वह डरा धमका कर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगा। उसने यौन उत्पीड़न का प्रयास भी किया। दूसरी जगह किराए का कमरा लेने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछ़ा करना नहीं छोड़ा। पुलिस को बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक उसे मिलने के लिए बुलाता और न जाने पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी देता। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें