फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ऋण नहीं चुकाने पर दो किसानों की भूमि कुर्क

विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई के दौरान खेत में लाल झंडी लगाती टीम।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का बकाया जमा न करने पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बढ़ैयाकला शाखा के दो बकायेदार किसानों की भूमि के आंशिक हिस्से को शनिवार को कुर्क कर लिया गया। कार्रवाई के बाद कुर्क भूमि पर लाल झंडी लगाकर उसे चिह्नित किया गया। दोनों किसानों पर ब्याज समेत करीब 7.51 लाख रुपये बैंक का बकाया है।
विज्ञापन

ग्राम नौसर गुमटिहा निवासी जन्नन पर 4,21,764 रुपये और लगदिहा निवासी सनेही पर 3,29,777 रुपये बकाया है। दोनों ने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से ऋण लिया था। निर्धारित समय पर ऋण की अदायगी नहीं करने पर बैंक अधिकारियों ने कई बार संपर्क किया और नोटिस भी जारी किए। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर बैंक ने नियमानुसार वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी कराया।
आरसी के अनुपालन में नायब तहसीलदार मिहींपुरवा ऋषि मिश्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने 19 सितंबर को दोनों किसानों की भूमि के आंशिक हिस्से की कुर्की की। कार्रवाई के समय नायब तहसीलदार हर्ष मिश्रा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय भिनगा के अधिकारी कलामुद्दीन, शाखा प्रबंधक राज कुमार, अमीन और लेखपाल मौजूद रहे। नायब तहसीलदार हर्ष मिश्रा ने बताया कि दोनों किसानों की जमीन का आंशिक हिस्सा ही कुर्क किया गया है। दोनों के पास पर्याप्त भूमि शेष है। बैंक के अनुसार, ऋण चुकाने के लिए किसानों को पर्याप्त अवसर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें