फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की भूमि पर चेयरमैन के भतीजे का कब्जा

Tue, 23 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत जरवल कार्यालय के ठीक सामने रातोरात चेयरमैन के भतीजे ने सरकारी भूमि पर घेराबंदी कर दुकान का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे नाराज सभासदों ने जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी को पहले पत्र लिखा, लेकिन कार्रवाई न होने पर मंगलवार सुबह सभासद कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन


सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन साैंपा। चेयरमैन के भतीजे द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ ही सभासदों ने विकास कार्यों के मद में सवा करोड़ के घोटाले का मामला भी उठाया। डीएम ने इस मामले में एसडीएम कैसरगंज को जांच के निर्देश दिए हैं।

जरवल नगर पंचायत के अध्यक्ष अनीस रायनी के भतीजे शकील अहमद ने नगर पंचायत की भूमि पर दुकान का निर्माण शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य गुरुवार रात से चल रहा है। चार फीट दीवार का निर्माण हो गया है। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी इस पर रोक नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सभासद शकील अहमद और मोहम्मद इरफान का कहना है कि अध्यक्ष के भतीजे द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत सभासदों ने सामूहिक रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष से की। अधिशासी अधिकारी को भी अवगत कराया। लेकिन अध्यक्ष और ईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिलाधिकारी ने सभासदों के सामने ही कैसरगंज के उप जिलाधिकारी जेपी सिंह को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अवैध निर्माण को हटवाने के साथ ही सवा करोड़ घोटाले की फाइल भी तलब की है। डीएम ने सप्ताह भर में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ईओ बोले, कब्जा हटवाने की कर रहें कार्रवाई
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि चेयरमैन के भतीजे द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत मिली है। कब्जे को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 24 घंटे में सरकारी संपत्ति से कब्जा हटवा दिया जाएगा।

कार्रवाई न हुई तो देंगे सामूहिक त्यागपत्र
नगर पंचायत में हो रहे घोटाले और सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे के मामले में सभासदों ने डीएम को अवगत कराते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो सभी सभासद सामूहिक त्यागपत्र भी दे देंगे।

सभासद शकील व अन्य सभासदों ने भतीजे की ओर से नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की है। मामले की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। ईओ को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पंचायत की जमीन पर किसी को भी कब्जे का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

-अनीस अहमद, नगर पंचायत जरवल के अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें