फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह कार्यकर्ताओं में आज भरेंगे जोश

Tue, 23 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को बहराइच आएंगे। वे यहां संगठन की नब्ज टटोलने के साथ मिशन 2017 की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके बाद वे बलरामपुर कूच करेंगे। अमित शाह के आगमन पर संगठन तैयारियों के मुकम्मल होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11 बजे गुल्लाबीर मंदिर पहुंचेंगे। यहां पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की समीक्षा करने के बाद 11:30 बजे वह मंदिर परिसर में स्थापित महाराज सुहेलदेव की आदम कद प्रतिमा का अनावरण कर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे

व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए संगठन के मंत्री अशोक तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल दो दिन से जिले में प्रवास कर रहे हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुरक्षा अधिकारियों ने भी बहराइच के कार्यक्रम स्थल की टोह ली।
विज्ञापन


यह रहेगा ट्रैफिक रूट
शहर की यातायात व्यवस्था पर असर न पड़े, इसके लिए सभा में पयागपुर, इकौना, गिलौला आदि इलाकों से आने वाले कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों को गेंदघर मैदान में खड़ा किया जाएगा। जबकि नानपारा, रामगांव और खैरीघाट क्षेत्र से आने वाले वाहनों को झिंगहाघाट पुल के उस पार रोका जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें