फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीनारायण यादव को सपा जिलाध्यक्ष की कमान

Thu, 04 Feb 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार रात बहराइच के सपा जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायन यादव को कार्यभार सौंप दिया है। गुरुवार शाम जिलाध्यक्ष के बहराइच आगमन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने घाघराघाट पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के दौरान कलेक्ट्रेट में सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव के संचालन में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा और एक सपा कार्यकर्ता ने सपा सरकार को ही निशाने पर ले लिया था।

इसी के चार दिन बाद प्रांतीय नेतृत्व ने सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव को पद से हटाने की घोषणा कर दी गई थी। लेकिन, रामेतज लखनऊ में डेरा डाले हुए थे, जिससे लग रहा था कि पुराने कार्यकर्ता होने के चलते शायद उनकी वापसी हो जाए।
विज्ञापन


कयासों के बीच बुधवार शाम सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जरवल के सपा नेता व अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण यादव के नाम की घोषणा कर दी।

गौरतलब हो कि लक्ष्मीनारायण यादव सपा के वरिष्ठ नेता तो हैं ही, इनकी मां मुन्नी देवी और वह स्वयं जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं, जबकि पत्नी कृष्णा यादव ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।
विज्ञापन


लक्ष्मीनारायण के भाई शेष नरायन सहकारी गन्ना विकास समिति के डिप्टी चेयरमैन के पद पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें