फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में गड़े खजाने का लालच देकर लाखों रुपये उड़ाए

Fri, 28 Nov 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
धरसवां। घर में गड़ा खजाना निकालने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली देहात पुलिस ने एक महीने बाद एफआईआर दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि जालसाज लगातार उससे रकम लेते रहे और जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन



बनियाहारी गांव निवासी संतोष ने कोतवाली देहात में 27 अक्तूबर को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि कुछ समय पहले रानीपुर के बेलगांव निवासी जलील, पयागपुर के हबड़ा निवासी लड्डन और कोतवाली देहात के इमलिया निवासी माधव अन्य दो लोयों के साथ उसके घर पहुंचे। इन लोगों ने संतोष को विश्वास में लेते हुए कहा कि उसके घर में सोना-चांदी का खजाना गड़ा हुआ है, जिसे निकालने के लिए विशेष पूजा करनी होगी।

पीड़ित के अनुसार, जालसाजों ने पूजा-पाठ के नाम पर उससे पहले 1.22 लाख रुपये लिए और कई दिनों तक रात में उसके घर पर झाड़-फूंक और पूजा करते रहे। कुछ दिन बाद वे फिर पहुंचे और बोले कि अब बड़ी पूजा करनी पड़ेगी, जिसके लिए तांत्रिक बुलाना होगा। इस बार भी उन्होंने संतोष से 1.22 लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन



संतोष का कहना है कि जालसाजों ने उसे डराया कि यदि उसने किसी को बताया या पैसे वापस मांगे तो खजाना किसी और के घर चला जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी। आरोपी लगातार उससे रुपये वसूलते रहे। कुछ दिन बाद जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने रकम वापस मांगनी शुरू की। आरोपी बेचन ने सिर्फ 10 हजार लौटाए, जबकि बाकी रकम वापस नहीं की।

पीड़ित का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि जांच चल रही थी, अब प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें