फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माचिस जलाते ही भड़की आग, महिला की मौत

Sat, 11 Jul 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी एक महिला को गैस चूल्हे बंद न करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसने जैसे ही माचिस जलाई तो लपटों से घिर गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी छाया (32) शुक्रवार देर शाम गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थी।

 उसने माचिस से चूल्हा जलाना चाहा लेकिन माचिस गीली होने के कारण जली नहीं। छाया गैस चूल्हा खुला छोड़कर ही माचिस लेने चली गई।

लौटने पर जैसे ही उसने माचिस जलाई, रसोई में आग भड़क गई और छाया लपटों से घिर गई। घर के बाहर बच्चों संग बैठा पति चीख सुनकर दौड़ा। पत्नी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें