फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दवाओं की कमी, मरीज परेशान

विज्ञापन
बहराइच के जिला अस्पताल में दवा वितरण काउंटर पर लगी भीड़। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा है। अस्पताल में एक सप्ताह से जीवन रक्षक दवाओं की कमी है, जिसमें बच्चों के बुखार व सर्दी की सिरप से लेकर गैस और एंटी फंगल क्रीम तक शामिल हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दवाओं को लेकर अस्पताल प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है। दवा काउंटर पर पर्चा लेकर मरीज घंटों लाइन में लगते हैं, मगर उनको दवा न होने की बात कहकर वापस कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध बहराइच जिला अस्पताल मंडल का आदर्श चिकित्सालय है। इस अस्पताल में जिले के साथ ही बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा व नेपाल के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। प्रतिदिन 2200-2500 मरीजों की ओपीडी जिला अस्पताल में हो रही है। लेकिन मरीजों के हिसाब से दवा नहीं उपलब्ध करायी जा रही है।
जिला अस्पताल में एक सप्ताह से कई जीवन रक्षक दवाओं की कमी है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को देखने के बाद चिकित्सक उनको अस्पताल में उपलब्ध रहने वाली दवाएं लिखते हैं, लेकिन जब मरीज दवा का पर्चा लेकर काउंटर पर पहुंचते हैं तो उनको दवा नहीं होने की जानकारी देते हुए वापस कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दवाओं की कमी के कारण मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज दवा न होने पर निजी चिकित्सकों की ओर से रुख भी कर रहे हैं। यहां उनको सरलता से मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाएं लिख दी जा रही हैं। जिला अस्पताल में बच्चों के सर्दी, बुखार में प्रयोग होने वाली सिरप के साथ ही गैस की दवा भी नहीं उपलब्ध है। दवा काउंटर पर मरीज घंटों लाइन लगा रहे हैं। इसके बावजूद उनके हाथ मायूसी ही लग रही है।
भंडार गृह में नहीं हैं यह दवाएं
जिला अस्पताल के दवा भंडार गृह में सिटर्जिन टेबलेट, ओमेप्राजॉल कैप्सूल, पैरासीटामॉल सिरप, एंटी फंगल क्रीम समेत छह दवाएं एक सप्ताह से नहीं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक दवाइयों की कमी को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया पाया है।
कॅार्पोरेशन से होती है दवाओं की आपूर्ति
शासन की ओर से जिला अस्पताल में दवाइयों की आपूर्ति मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन को दे रखी गयी है। कॉर्पोरेशन की ओर से ही दवाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। लेकिन अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसके चलते कुछ दवाएं कम पड़ गई हैं। स्थानीय स्तर पर दवाओं की खरीद का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ के माध्यम से सीएचसी व पीएचसी को भेजे जाने वाली दवाओं को लेने के लिए भी पत्र भेजा जा रहा है।
डॉ. डीके सिंह सीएमएस
पत्र मिलते ही देंगे दवाएं
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में दवाओं की कमी की जानकारी अभी तक नहीं थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से पत्र मिलने के बाद तत्काल दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। सीएचसी और पीएचसी में दवाओं की कोई भी कमी नहीं है।
विज्ञापन

-डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें