मिहींपुरवा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्रों को सम्म
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरन कुट्टी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उर्रा न्याय पंचायत के 16 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, बालिका दौड़ व 100 मीटर, 400 तथा 200 मीटर दौड़ में कोलियाहार विद्यालय की टीम अव्वल रही। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत न्याय पंचायत उर्रा के परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरन कुट्टी में हुई। मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी जगतार सिंह व वीरेंद्र सिंह रहे। खेल प्रतियोगिता की शुरुआत बीते सत्र की 400 मीटर दौड़ में चैंपियन खिलाड़ी सुमन ने मशाल जलाकर की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के राजेश गुप्ता ने बताया कि रामपदारथ निगम, शिवकुमार गुप्ता व विष्णुदत्त की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में कोलियाहार विद्यालय की टीम प्रथम, द्वितीय प्राथमिक स्कूल मधवापुर व तृतीय प्राथमिक विद्यालय अहिरन कुट्टी की टीम रही। जूनियर वर्ग खो-खो में कोलियाहार की टीम अव्वल रही।
खो-खो प्राथमिक स्तर पर अहिरन कुट्टी की टीम अव्वल रही। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ जूनियर में अहिरनकुट्टी, 200 मीटर में कोलियाहार, 400 मीटर बालिका वर्ग में कोलियाहार की टीम चैंपियन रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सगीर अंसारी, सलीम खान, विपिन पटेल, रामबिरेश वर्मा, मंत्री गिरीश राम आदि मौजूद रहे।