महसी तहसील के डिहवा गांव में गिरा मिट्टी का मकान व मौजूद घायल बालिका।
- फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। बारिश के चलते डिहवा कला गांव निवासी एक ग्रामीण का मकान शुक्रवार को सुबह अचानक ढह गया। इससे मलबे में दबकर एक बालिका घायल हो गई। मकान गिरने से परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।
महसी तहसील क्षेत्र के डिहवा कला गांव निवासी हजरतदीन पुत्र अशरफ अली का मकान मिट्टी का बना हुआ है। वह लगभग 65 वर्षों से इस मकान में परिवारीजनों के साथ रह रहे हैं।
गुरुवार की रात बारिश होने से मकान में नमी आ गई, जिससे सुबह मकान भरभराकर गिर गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचायी, लेकिन घर में लेटी रुबीना (12) मलबे में दबकर घायल हो गई।
पीड़ित हजरतदीन ने बताया कि हमारा सूची में नाम होने के बावजूद उसे प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला सका है, जबकि उसने कई बार इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान राम छबीले को अवगत कराया।