फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत नाबालिक मिली, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी को उसी गांव का अल्पसंख्यक समुदाय का युवक अपहृत कर ले गया था। पुलिस ने बुधवार देर रात वनपुरवा पुलिया के पास से आरोपी व किशोरी को पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध अपहरण कर दुष्कर्म करने और पॉस्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 15 वर्षीय किशोरी को गांव निवासी फरमान बहला-फुसलाकर बुधवार को भगा ले गया। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव फैलने लगा। किशोरी के पिता ने फरमान को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार देर रात दोनों के वनपुरवा पुलिया के पास होने की सूचना मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने महिला आरक्षी की मदद से किशोरी व आरोपी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरमान के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें