फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। खैरा-जैतापुर मार्ग पर बेहड़ चौराहे के निकट सड़क पार कर रहे बालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत कंजेभरिया गांव निवासी दिव्यांश (7) पुत्र उदयप्रताप अपनी मां के साथ ग्राम डोकरी में मामा रामशंकर सिंह के घर आया हुआ था। बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास दिव्यांश जब खैरा-जैतापुर मार्ग को पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
इससे वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े। तत्काल बालक को पीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें