फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेलो इंडिया ने स्टेडियम टीम को 4-3 से हराया

Wed, 11 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम के बीच अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खेलो इंडिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम टीम को 4-3 से हरा दिया।
विज्ञापन


पूरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। अंततः खेलो इंडिया की टीम ने एक गोल की बढ़त से मुकाबला अपने नाम किया।

इसका आयोजन फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान आयुष, शुभ, शौर्य, शिवा, सैफ अली, दिव्यांशु, मयंक और प्रतीक सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें