पयागपुर। भूपगंज स्थित मामराज इंटर कॉलेज के पास स्थित नाले में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। युवक सोमवार की रात से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
क्षेत्र के सफलुपुरवा निवासी कमलेश यादव (45) सोमवार की रात से अपने घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच मंगलवार को मामराज इंटर कॉलेज के पास नाले में एक शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को नाले से निकलवाकर कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।