फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में रखें बेहतर सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के नोडल अधिकारी ने कोविड अस्पताल रिसिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। साथ ही मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिन मरीजों की हालत खराब हो, उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन

जिले में शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव पंचायती राज राकेश कुमार ने रिसिया में स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होेंने अस्पताल में साफ-सफाई एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में सफाई व्यवस्था और बेहतर रखने के निर्देश दिए। कोविड अस्पताल में प्रात:कालीन शिफ्ट में तैनात डॉ. श्वेता ने बताया कि चिकित्सालय में 34 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से कोई मरीज गंभीर नहीं है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिये कि यदि कोई मरीज गंभीर प्रकृति का पाया जाता है तो उसे तत्काल एल-2 कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए, जिससे उसका बेहतर इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ अपने को सुरक्षित रखते हुए पीपीई किट पहनकर ही अस्पताल में प्रवेश करे। प्रतिदिन परिसर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइज कराएं। बिना मास्क के किसी आगंतुक को हॉस्पिटल में प्रवेश की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें