फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों व पैरोल पर छूटे लोगों पर रखें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाहर से आएं प्रवासी मजदूरों व पैरोल पर छूटे लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएं। लंबित विवेचनाएं व एनसीआर का त्वरित निस्तारण किया जाए। आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। यह बातें डीआईजी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने की। एसपी विपिन मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों से ससम्मान उनकी पीड़ा सुनी जाएं। क्षेत्र में भ्रमण कर घटना स्थल का निरीक्षण अवश्य करें।
जमीनी विवादों की सूची को तैयार कराकर निगरानी की जाए। अपराध रोकने के लिए पेट्रोलिंग की जाएं। बैंकों, पेट्रोल पंपों, एटीएम स्थलों पर भी विशेष चौकसी रखी जाए। एसपी ने कहा कि कोविड-19 में बचाव के लिए मास्क लगाएं व समय-समय पर हाथों को धोते रहे।
विज्ञापन

हाथों में दस्ताने भी पहनें। एसपी ने बताया किे कोविड-19 में बेहतर कार्य करने पर थानों के सभी सिपाही, हेड कांस्टेबल, दरोगा व थानाध्यक्षों को एक हजार का नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें