बहराइच के केडीसी में क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता को शील्ड देते मुख्य अतिथि। - स्रोत : आ
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के मैदान में रविवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी ने आयोजित अंडर-14 चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला केडीसी रेड और केडीसी ग्रीन के बीच खेला गया। इसमें केडीसी रेड विजयी रहा।
केडीसी रेड ने पहले बल्लेबाजी कर 50 ओवरों के मुकाबले में 27वें ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम में अर्जुन कृष्णा और सोहेल खान ने 19-19 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी ग्रीन की टीम 103 रन ही बना पाई। दीपांकर ने 22 और कमलनयन तिवारी ने 20 रन बनाए। इस तरह केडीसी रेड ने 43 रनों से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।
कौस्तुभ मणि शुक्ला को मैन ऑफ द मैच, कपिल उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शिखर श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कौस्तुभ मणि शुक्ला को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंपायरिंग प्रदीप गुप्ता और आशुतोष कैराती ने की। इस मौके पर कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।