फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: केडीसी क्रिकेट क्लब ने दो विकेट से जीता मैत्री मैच

Tue, 20 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
केडीसी मैदान में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी) मैदान पर सोमवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और क्रिकेट अकादमी के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट क्लब ने दो विकेट से जीत दर्ज की। चार विकेट लेने वाले शोएब अब्बासी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अकादमी की टीम 29.4 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। अंश शुक्ला ने 42, गोविंद चौहान ने 35 और उपमन्यु वाजपेयी ने 24 रन बनाए। क्लब की ओर से शोएब ने चार और प्रदीप गुप्ता ने दो विकेट लिए।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्लब ने 26वें ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाकर जीत हासिल की। किशन वर्मा ने 41, समीर शुक्ला ने 40 और अभय प्रताप ने 36 रन बनाए। अकादमी की ओर से गोविंद चौहान ने तीन और तहसीन रजा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें