फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: केडीसी क्रिकेट अकादमी ने क्लब को दी शिकस्त

Thu, 26 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी) के मैदान में बुधवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला अकादमी और केडीसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें अकादमी की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अकादमी ने 34वें ओवर में सभी विकेट खोकर 233 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के लिए अरहम खान ने 56 और प्रदीप गुप्ता ने 46 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। क्लब की ओर से साफवान खान ने तीन, जबकि उपमन्यु और रवि ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्रिकेट क्लब की टीम दबाव नहीं झेल सकी और 20वें ओवर में मात्र 111 रनों पर ढेर हो गई। क्लब के लिए गोविंद ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। अकादमी के गेंदबाज अश्विन तिवारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, जबकि प्रदीप गुप्ता ने तीन और साबू भाई ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अश्विन तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें