फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: केडीसी क्लब ने अकादमी को 35 रन से हराया

Sun, 15 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
केडीसी में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर शनिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और केडीसी क्रिकेट अकादमी के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट क्लब ने अकादमी की टीम को 35 रन से हराया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी क्रिकेट क्लब ने 26वें ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रन बनाए। सलमान रैनी ने 52 और तुषार शाह ने 33 रन बनाए। अकादमी की ओर से तहसीन रजा ने हैट्रिक के साथ चार विकेट लिए। अंकित कुमार ने तीन, समीर शुक्ला ने दो और यश चौधरी ने एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्रिकेट अकादमी की टीम 28वें ओवर में 165 रन पर सिमट गई। राजवीर सिंह ने 33, समीर शुक्ला ने 23 और नैतिक गुप्ता ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन


क्लब की ओर से आशुतोष खत्री ने तीन विकेट लिए, जबकि गोविंद चौहान, नवीन प्रताप और शानू को दो-दो विकेट मिले। शानदार बल्लेबाजी के लिए सलमान रैनी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें