फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजीपुरा व मोहनालालपुरवा गांव बना हॉटस्पॉट, आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर। शहर के काजीपुरा मोहल्ला व मोहनलालपुरवा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में काजीपुरा मोहल्ले में आवागमन बंद कर दिया गया है। चारो तरफ बैरिकेडिंग लगा दी गई है। उधर, फखरपुर के मोहनलालपुरवा गांव में भी बैरिकेडिंग लगाकर गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। रविवार को युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, ईओ पवन कुमार की मौजूदगी में मोहल्लेे को हॉटस्पॉट बनाया गया है। मोहल्ले में बैरिकेडिंग लगाकर बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। अब मोहल्ले के लोग न बाहर जा सकेंगे न बाहर के लोग मोहल्ले में आ सकेंगे।
कर्मचारियों द्वारा घर-घर आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जाएंगी। उधर, फखरपुर विकास खंड के मोहनलालपुरवा गांव को तहसील प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट बना दिया गया है। उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल की देखरेख में कर्मचारियों ने गांव के बाहर चारो तरफ से बैरिकेडिंग लगा दी है। बाहर से आने वाले लोग गांव में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। दो हॉटस्पॉट बनने से लगभग 1700 लोग घरों में 21 दिन कैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें