फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर देश को कोरोना से मुक्ति दिलाने को प्रार्थना की

विज्ञापन
बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में सोमवार को सावन माह पर जलाभिषेक करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सपा के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध श्री सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व देश को कोरोना महामारी से मुक्ति देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने व यूपी में पुन: सपा की सरकार बनाने के लिए भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर के महामंडलेश्वर रविगिरि महाराज से मुलाकात कर उनकी कुशलता की जानकारी ली।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध श्री सिद्धनाथ मंदिर के परिसर में पहुुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक केके ओझा की अगुवाई में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। इसके बाद सपाइयों ने मदिर परिसर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर देश के नागरिकों को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाये जाने की प्रार्थना करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिला प्रशासन के अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान कर प्रदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सरकार बनाने के लिए भगवान भोलेनाथ से कामना की।
पूजन-अर्चन के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में जिस तरह भक्तों का अपमान हो रहा है। किसी सरकार में नही हुआ। छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार को जिस तरह मरीमाता मंदिर में पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं पर लाठी चलाकर मंदिर के पुजारी व निर्दोष श्रद्धालुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें