बहराइच के सिविल लाइन में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं सुहागिनें।
- फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं सुहागिनें।
बहराइच। अखंड सुहाग की कामना के लिए सुहागिनों ने करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया। इस मौके पर सुहागिनों ने देर शाम गौरी गणेश की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर निर्जल व्रत तोड़ा। इस पर्व को लेकर बाजार से लेकर घर के आंगन व छतों तक काफी रौनक रही।
करवा चौथ को लेकर बाजारों में पिछले एक सप्ताह से रंग-बिरंगे करवे तथा सुहाग के सामानों की बिक्री तेज हो गई थी। शुक्रवार को सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारी शुरू हो गई। नए चावल और नए उड़द से विशेष प्रकार के व्यंजन बनाए गए। सुहागिनों ने 16 श्रृंगार करके गौरी गणेश की पूजा कर अमित और अखंड सुहाग की सामना की। पूजा के दौरान पौराणिक कथाएं भी सुनाई गई जिसमें इस व्रत के महत्व को बताया गया। इसके बाद चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिए जाने के बाद चलनी से पति का दर्शन कर दिनभर रहने वाला निर्जला व्रत तोड़ा। इस पर्व की पौराणिक मान्यता है। वैदिक युग से पर्व को मनाने की परंपरा है