फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष का साक्षी बनना गौरव की बात : प्रांत प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी के मंडल स्थित ऐरिया के रामलीला मैदान में संघ के शताब्दी वर्ष पर शुक्रवार को पथ संचलन व उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल, प्रत्येक ग्राम पंचायत और प्रत्येक घर में संघ के कार्यकर्ता जाएंगे और संघ के शताब्दी वर्ष के विषय में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम संघ के शताब्दी वर्ष के साक्षी बन रहे हैं। संघ के स्वयंसेवक लगातार समाज में जाकर कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता पर्यावरण एवं स्व-भाव के जागरण तथा नागरिक कर्तव्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसका सुखद परिणाम भी दिखाई पड़ रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व एएमए मिथिलेश ने व संचालन खंड कार्यवाह टीकाराम ने किया। कार्यक्रम में सह जिला संघ चालक डॉ मनोज जी, शाह प्रांत संयोजक गौ सेवा बांके लाल, जिला प्रचारक अजय , जिला कार्यवाह भूपेंद्र , सह जिला कार्यवाह अंकुश , हनुमान प्रसाद , प्रवीण खंड संचालक माया राम शास्त्री, बृजेंद्र , अखंड प्रताप सिंह सहित विचार परिवार से जुड़े हुए पदाधिकारी एवं काफी संख्या में स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें