फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल के फाइनल में कारीकोट प्रथम व आजमगढ़पुरवा की टीम

विज्ञापन
मिहींपुरवा विकास खंड के गिरिजापुरी में चल रहे एसएसबी के खेल प्रतियोगिता में विजयी टीम एसएसबी जव? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। एसएसबी की ओर से नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम के तहत शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वालीबॉल मैच में कारीकोट प्रथम व आजमगढ़पुरवा की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फुटबाल मैच बर्दिया प्रथम की टीम ने जीता। क्रिकेट मैच के फाइनल में गिरिजापुरी की टीम ने प्रवेश किया। बिछिया व कारीकोट के बीच चल रहे मैच को जीतने बाद फाइनल में गिरिजापुरी से भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

एसएसबी 70वीं वाहिनी की ओर से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज के खेल मैदान में निरीक्षक सामान्य भरत सिंह ने दूसरे दिन का खेल शुरू कराया। उपनिरीक्षक हितेश ओनियाल ने बताया कि वालीबॉल में कारीकोट प्रथम, कारीकोट द्वितीय, आजमगढ़पुरवा व चफरिया की टीम ने प्रतिभाग किया।
इसमें कारीकोट और आजमगढ़पुरवा की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फुटबाल मैच बर्दिया प्रथम व बर्दिया द्वितीय के बीच खेला गया। जिसमें बर्दिया प्रथम की टीम ने मैच जीता। क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच गिरिजापुरी की टीम ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल बिछिया और कारीकोट टीम के बीच चल रहा है।
विज्ञापन

इन दोनों टीम के बीच मैच जीतने वाली टीम फाइनल में गिरिजापुरी की टीम से भिड़ेगी। सभी टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। इस दौरान आरक्षी शिव कुमार, सोनू कुमार, अशोक कुमार, जयपाल गुर्जर, प्रीतम निषाद, राजेश गुप्ता, दीपक थापा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें