फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भर्ती के नाम पर वसूली करने वाला कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
आरोपी मोहित पांडेय
विज्ञापन
श्रावस्ती। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की नियुक्ति के नाम पर धन उगाही करने के आरोप में सिरसिया में तैनात एक कनिष्ठ सहायक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सीओ क्राइम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अरविंद कुमार रस्तोगी ने चार नवंबर को कोतवाली भिनगा में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक मोहित पांडेय (वर्तमान में बाल विकास परियोजना कार्यालय सिरसिया से संबद्ध) ने आंगनबाड़ी पदों पर नियुक्ति कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध वसूली की है।
डीपीओ की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान शुक्रवार को विवेचक शमशाद अली ने आरोपी मोहित पांडेय को भिनगा-बहराइच मार्ग पर जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें