फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ननिहाल में घर के सामने खेल रहे मासूम की कार की चपेट में आकर मौत

Fri, 06 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर। मां के साथ ननिहाल आए मासूम सूर्यांश को शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने घर के सामने खेलते कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक बच्चा हैदराबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कैसरगंज के ग्राम हैदराबाद निवासी सूर्यांश कुछ दिन पहले अपनी मां के साथ ननिहाल सूसी गांव आया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान उधर से गुजर रही एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी कैसरगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
हुजूरपुर थाना प्रभारी विपिन प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं, उनके बीच सुलह-समझौते की बातचीत चल रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिता सर्वेश यादव ने बताया कि पुत्र सूर्यांश उनका इकलौता बेटा था। उन्होने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त कार पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की है। गांव का मामला होने के चलते सुलह समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें