फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन की याद में बांटे जूस के पैकेट

विज्ञापन
बहराइच में गुरुवार को चेहल्लुम पर्व पर घंटाघर चौराहे पर लोगों को जूस वितरित करते शिया समुदाय के ल - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। चेहल्लुम का जुलूस गुरुवार को निकलना था। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार जुलूस की अनुमति नहीं मिली। शिया समुदाय ने इमाम हुसैन की याद में अलग-अलग जगहों पर जूस के पैकेट बांटे।
विज्ञापन

इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाता है। गुरुवार को जुलूस निकलना था। कोरोना महामारी के कारण जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक रही। ऐसे में लोगों ने अपने घरों में रहकर इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए गम जताया। अजादराने हुसैन की ओर से गुरुवार को इमाम हुसैन की याद में उनके संदेशों से संबंधित पर्चों का वितरण किया गया। इसके अलावा शहर के घंटाघर चौराहा, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा, पीपल चौराहा, मेडिकल कॉलेज परिसर आदि में युवाओं की ओर से करीब एक हजार जूस के पैकेट बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें