फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज आवास व सिविल कोर्ट परिसर में न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरित आवरण में वृद्धि के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीवानी न्यायालय परिसर तथा जनपद न्यायाधीश के आवास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जज ने पौधरोपण करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन

जिला जज आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नवनीत कुमार भारती ने एसडीओ वन पीसी पांडेय व वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह के साथ पौधरोपण किया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार ने कहा कि पौधरोपण जैसे कार्य को आज प्रत्येक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक ही नहीं, बल्कि मजबूरी है। क्योंकि वृक्ष विहीन धरती पर जीवन का अस्तित्व बच पाना नामुमकिन है। जिला जज ने कहा कि विभिन्न प्रकार की पर्यावर्णीय समस्याओं से निजात पाने का सबसे सुगम और आसान रास्ता है कि उपलब्ध भूमि पर अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जाएं और उनकी सुरक्षा भी की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण एक ग्लोबल समस्या बन चुकी है। प्राकृतिक वन संपदा और हरे भरे बाग-बगीचे ही इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। इससे पूर्व दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान अपर जिला जज प्रथम मदन पाल सिंह, अपर जिला जज (एफटीसी) द्वितीय जितेंद्र कुमार द्विवेदी, अपर जिला जज तृतीय सुरेश चंद, अपर जिला जज पंचम जितेंद्र पांडेय सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें