फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। मिहींपुरवा क्षेत्र के बिहारीपुरवा गांव में सोमवार को तमाम महिलाओं ने प्रशासन की ओर से शौचालय का लाभ न दिए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शौचालय का लाभ न मिलने से ग्रामीण आज भी खुले में नित्यक्रिया के लिए जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि कोटेदार की ओर से यूनिट से कम राशन दिया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। परेशान महिलाओं ने प्रदर्शन के बाद डीएम को पत्र भेजा।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के बिहारीपुरवा में कालिका प्रसाद के घर के सामने दर्जनों महिलाएं एकत्रित हुईं। अंबे गृहवाणी ग्रामोद्योग महिला विकास संस्थान की अध्यक्ष सविता देवी की अगुवाई में महिलाओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शौचालय बनवाने के लिए सहायता राशि दे रही है।
विज्ञापन

जिससे गांव के लोग खुले में शौच के लिए न जाएं। लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी शौैचालय का लाभ नहीं दे रहे हैं, जिससे आज भी ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश हैं। आशा देवी और मालती देवी ने कहा कि कोटेदार की ओर से प्रति यूनिट से कम खाद्यान्न दिया जा रहा है।
सचिव शिवकुमार मौर्या ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व संरक्षा को लेकर सरकार संकल्पित है, लेकिन क्षेत्रीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे मजबूरी में महिलाएं प्रदर्शन के लिए बाध्य हैं। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इसके बाद ज्ञापन जिलाधिकारी शंभु कुमार को भेजा। इस मौके पर सुमन, कमला देवी, पूनम, राजदुलारी, फूलमती, गुलाबा देवी, शांती देवी, बाबूराम, रामगोपाल, चंद्रा देवी, लच्छन सिंह, सनेही, दशरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें