फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झिंगहाघाट, रामलीला मैदान व गुल्लावीर का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
बहराइच में गुल्लाबीर पर्यटन स्थल का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
बहराइच। आसन्न श्री दुर्गापूजा, नवरात्रि व दशहरा पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। इस अवसर पर घाटों की साफ-सफाई, विसर्जन स्थल झिंगहाघाट की व्यवस्था, रामलीला मैदान तथा श्री गुल्लावीर मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी तैयारी है। इसके लिए मंगलवार को डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एसडीएम सदर व नगर पालिका प्रतिनिधि के साथ इन स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विसर्जन स्थल झिंगहाघाट के निरीक्षण के दौरान डीएम ने सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा को निर्देश दिया कि सरयू नदी की सफाई के लिए ड्रोन से वीडियोग्राफी कराकर सफाई की कार्ययोजना उपलब्ध कराएं। इसके बाद नगर पालिका परिषद के माध्यम से नदी की समुचित साफ-सफाई कराई जाएगी। तैयारी ऐसी हो कि मूर्तियों का विसर्जन सुविधाजनक तरीके से हो जाए। डीएम ने रामलीला मैदान व श्री गुल्लाबीर मन्दिर का निरीक्षण समिति के अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल तथा एसडीएम सदर पूजा चौधरी से रामलीला मैदान तथा मंदिर के सौंदर्यीकरण के सम्बंध में चर्चा की। उन्होंने श्री गुल्लाबीर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें