फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 12 समितियों को रवाना की गई दस हजार बोरी यूरिया, आज से होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में उर्वरक की स्थिति को सामान्य करने के लिए जिले की 12 समितियों को दस हजार बोरी यूरिया भेजी गई है। इसका वितरण बुधवार से होगा। किसानों से कहा गया है कि वे उर्वरक के भंडारण से बचें। उन्हें समय-समय पर यूरिया मिलती रहेगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि वर्तमान समय में 4155 एमटी यूरिया, 5268 एमटी डीएपी, 2773 एमटी एनपीके एवं 11441 एमटी सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। सभी सहकारी समिति पर 31388 बोतल नैनो डीएपी एवं 18175 नैनो यूरिया उर्वरक भी उपलब्ध है। सभी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध है। बुधवार को 10 हजार बोरी यूरिया उर्वरक गोंडा रैक पॉइंट से प्राप्त होगी, जिसे तत्काल सभी उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर भेजा जाएगा। 26 अगस्त को साधन सहकारी समिति जरवल, धनौली, रायगढ़ बेहरा, बलदूपुरवा व चन्दनपुर तथा चफरिया संघ को 22.500-22.500 एमटी, इब्राहिमपुर, कटका मरौठा, झिंगहा व गौढिया को 13.500-13.500 एमटी, खासेपुर को 13.230 एमटी, साधन सहकारी समिति रामपुर धोबियाहार को 18.000 एमटी व औद्यानिक समिति रामपुर धोबियाहार को 9.000 एमटी यूरिया भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें