फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सूने घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । शहर के वजीरगंज मोहल्ले में स्थित सूने घर से बृहस्पतिवार की देर शाम चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरों की अलमारियों में रखी नकदी और जेवर पार कर दिए। आहट पर पड़ोसियों को बाहर आकर देखा तो चोर भागते हुए नजर आए। सूचना पर बदहवास परिजन घर पहुंचे और घटना का जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के वजीरगंज निवासी अब्दुल रहीम के बेटे आजम ने बताया कि घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी का लॉक काटकर उसमें रखी 50 हजार नकदी, एक सोने का हार, चांदी के जेवर समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। पड़ोस में मौजूद महिला को खटपट की आवाज सुनाई दी तो वे बाहर आईं और तीन चोरों को पड़ोसी के मुख्य दरवाजे से बाहर निकलकर भागते हुए देखा। बताया कि वे रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में परिजनों सहित शामिल होने सलारगंज शाम आठ बजे निकले और रात दस बजे उन्हें चोरी की सूचना मिली। पिता अब्दुल के सऊदी में रोजगार करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ कर जांच-पड़ताल की। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें