फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आरक्षी दंपती के सूने घर से जेवर व नकदी चोरी

Thu, 21 Nov 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस विभाग में तैनात आरक्षी दंपती के सूने घर का ताला तोड़कर चोर जेवर व नकदी उठा ले गए। जब महिला आरक्षी घर लौटीं तो टूटा ताला, कमरों में बिखरा सामान और जेवर, नकदी गायब देख होश उड़ गए। सूचना पर आई रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना के चाकूजोत बाजार इलाके में रहने वाली सपना मिश्र निवासी अयोध्या जनपद के नगर कोतवाली सर्वेश्वरी नगर की रानीपुर थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार वर्तमान में वे देहात कोतवाली में और पति रविशंकर पांडेय रानीपुर थाना में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। 17 नवंबर को दस बजे दोनों लोग ड्यूटी पर चले गए थे। वापस आकर देखा तो कमरे की अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था। उसमें रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, सोने की झुमकी, पायल समेत नकदी गायब थी। रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया चोरों को पकड़कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें