फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदतमंद ने पेश की गागर चादर

Fri, 26 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
उर्स में जुटे जायरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुर्तिहा रेंज में स्थित लक्कड़शाह बाबा की मजार पर शुक्रवार को परंपरागत तरीके से उर्स का आयोजन हुआ, जिसमें जियारत के लिए जायरीन की भीड़ उमड़ पड़ी। अकीदतमंद ने गागर चादर पेश कर जियारत की। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। झूला, सर्कस समेत कई मनोरंजन के साधनाें का भी सभी ने लुत्फ उठाया। बाबा की शान में कव्वाली का आयोजन हुआ। उर्स में भारत के अलावा नेपाल के जायरीन भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत मुर्तिहा रेंज में स्थित लक्कड़शाह बाबा की मजार पर परंपरागत तरीके से एक दिवसीय उर्स का आयोजन हुआ। उर्स में लखीमपुर, धौरहरा सीतापुर, बहराइच, सिसैया, ईसानगर, श्रावस्ती के अलावा नेपाल के काफी संख्या में जायरीन शामिल हुए।

मजार शरीफ प्रबंध समिति के सचिव इशरार अहमद इदरीशी ने बताया कि भीषण गर्मी के बाद भी मेले में अकीदतमंद का सैलाब पूरे दिन रह-रहकर उमड़ता रहा। सुरक्षा के लिए मेले में काफी संख्या एसएसबी व पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। जियारत का सिलसिला देर रात तक चला। फजिर की नमाज के बाद बाबा को चिरागां रोशन किया गया। उर्स कमेटी की ओर से जायरीनों के लिए पेयजल प्रकाश व ठहरने की व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें